शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटी कंपनी विप्रो का पहली तिमाही में मुनाफा 5.9% बढ़ा

आईटी की दिग्गज कंपनी विप्रो ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 5.9% की बढ़त देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 2835 करोड़ रुपये से बढ़कर 3003 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 1.1% की मामूली गिरावट देखने को मिली है।

 आय 22,208 करोड़ रुपये से गिरकर 21,964 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। डॉलर आय में भी 1.2% की गिरावट देखने को मिली है। डॉलर आय 265.7 करोड़ से गिरकर 262.6 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के EBIT में 1.9% की बढ़त देखने को मिली है। EBIT 3560 करोड़ रुपये से बढ़कर 3626 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं मार्जिन में थोड़ी बढ़त देखी गई है और यह 16% से बढ़कर 16.5% के स्तर पर आ गया है। आईटी सर्विस मार्जिन 16.4% से बढ़कर 16.5% हो गया है। सीसी आय में 1% की गिरावट देखी गई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के लिए सीसी रेवेन्यू गाइडेंस -1% से 1% के बीच रखा गया है। कंपनी को करीब 120 करोड़ डॉलर के बड़े ऑर्डर्स मिले हैं। पहली तिमाही में एट्रिशन दर 14.2% से घटकर 14.1% पर आ गया है। कंपनी ने पहली तिमाही में करीब 337 नए कर्मचारियों को जोड़ा है। कंपनी की मौजूदा वित्त वर्ष में करीब 10,000-12000 लोगों को हायर करने की योजना है। कंपनी का शेयर 9.22% गिर कर 505.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 22 जुलाई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!