शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में जेएसपीएल का मुनाफा 20.9% गिरा

जिंदल स्टील ऐंड पावर ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 20.9% की कमी आई है। कंपनी का मुनाफा 1691.8 करोड़ रुपये से घटकर 1338 करोड़ रुपये रह गया है।

 वहीं कंपनी की आय में 8.2% की वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी की आय 12,588 करोड़ रुपये से बढ़कर 13617.8 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 8% बढ़ा है। कामकाजी मुनाफा 2628 करोड़ रुपये से बढ़कर 2839 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी का कामकाजी मार्जिन 21% के स्तर पर सपाट रहा है। कंपनी का कारोबार स्टील,माइनिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा है। कंपनी के पास भारत की पहली स्टील बनाने के लिए कोल गैसिफिकेशन इकाई है।निजी सेक्टर में पटरी बनाने वाली एकमात्र कंपनी है। यही नहीं जेएसपीएल भारत की एकमात्र ऐसी कंपनी है जो फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर बनाती है। कंपनी का शेयर 2.02% तक चढ़ कर 972.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख