शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 30% बढ़ा, NII 54% बढ़ा

जयपुर आधारित बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 30% बढ़ा है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 387 करोड़ रुपये से बढ़कर 502.6 करोड़ रुपये हो गया है।

 एनआईआई (NII) में 54% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। एनआईआई 1246 करोड़ रुपये से बढ़कर 1920.5 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए 1.67% से बढ़कर 1.78% के स्तर पर आ गया है। वहीं शुद्ध एनपीए यानी नेट एनपीए में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 0.55% से बढ़कर 0.63% दर्ज हुआ है। सकल एनपीए 1237.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1613.2 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि शुद्ध एनपीए 401 करोड़ रुपये से बढ़कर 562.6 करोड़ रुपये से स्तर पर पहुंच गया है। बैंक के प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PPOP)में 81% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह 546 करोड़ रुपये से बढ़कर 988 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 6% पर बरकरार है। बैंक के कॉस्ट टू इनकम रेश्यो में 5.09% घटकर 59.9% हो गया है। रिटर्न ऑन इक्विटी 13.2% जबकि रिटर्न ऑन एसेट्स 1.6% रहा है। बैंक का शेयर 4.23% गिर कर 631.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 25 जुलाई 2024)

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख