शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटी कंपनी टेक महिन्द्रा का पहली तिमाही में मुनाफा 28.9% बढ़ा

आईटी की दिग्गज कंपनी टेक महिन्द्रा ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 28.9% की बढ़त देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 661 करोड़ रुपये से बढ़कर 852 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि एडजस्टेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 3.2% की गिरावट देखने को मिली है। एडजस्टेड आधार पर मुनाफा 880 करोड़ रुपये से घटकर 852 करोड़ रुपये रहा है।

 वहीं कंपनी की आय में 1% की मामूली बढ़त देखने को मिली है। आय 12,871 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,006 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर आय में 0.7% की मामूली बढ़त रही है। डॉलर आय 154.8 करोड़ से बढ़कर 155.9 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के EBIT में 16.5% की बढ़त देखने को मिली है। EBIT 947 करोड़ रुपये से बढ़कर 1103 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं मार्जिन में भी बढ़त देखी गई है और यह 7.4% से बढ़कर 8.5% के स्तर पर आ गया है। सीसी आय में 0.7% की बढ़त देखी गई है। इंडस्ट्री के सभी वर्टिकल्स में सकारात्मक वृद्धि देखी गई है। तिमाही आधार पर कर्मचारियों की संख्या 2165 बढ़कर 1.47 लाख ह गई है। पहली तिमाही में कंपनी ने करीब 53.4 करोड़ डॉलर के सौदे जीते हैं जो कि पिछली तिमाही में 50 करोड़ डॉलर था। पहली तिमाही में एट्रिशन दर बिना बदलाव के 10% पर बरकरार है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को BSE पर 0.68% बढ़ कर 1540.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 27 जुलाई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख