शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में श्रीराम फाइनेंस का मुनाफा 18.2%, एनआईआई 24.6% बढ़ा

एनबीएफसी कंपनी श्रीराम फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा 18.2% मुनाफा 1675 करोड़ रुपये से बढ़कर 1981 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मुनाफे में कमी की वजह खर्च में बढ़ोतरी रही है।

 कंपनी के ब्याज से शुद्ध आय में 24.6% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ब्याज से शुद्ध आय 4200 करोड़ रुपये से बढ़कर 5234 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का सकल एनपीए यानी ग्रॉस NPA तिमाही आधार पर 5.45% से बढ़कर 5.79% हो गया है। शुद्ध (नेट) NPA 2.70% से बढ़कर 2.71% हो गया है। पहली तिमाही में शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 9.02% से घटकर 8.79% के स्तर पर आ गया है। NPA प्रोविजन कवरेज रेश्यो 51.15% रहा है। कंपनी का रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस में 22% की बढ़त रही है और यह 7688 करोड़ रुपये से बढ़कर 9363 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मुताबिक सब्सिडियरी में हिस्सा बिक्री को तीसरी तिमाही तक रेगुलेटरी मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कंपनी को सब्सिडियरी में हिस्सा बिक्री से 3900 करोड़ रुपये मिलेंगे। हिस्सा बिक्री की रकम से सीआरएआर (CRAR) में 0.80% की बढ़ोतरी होगी। अच्छे नतीजों से श्रीराम फाइनेंस के शेयर में शुक्रवार को ऊपरी सर्किट लगा और आखिर में 9.18% चढ़ कर 2925 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 27 जुलाई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख