शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 1.35%, एनआईआई 11.1% बढ़ा

इंडसइंड बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक के मुनाफे में 1.35% की मामूली बढ़त देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा 2123.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 2152.2 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय में 11.1% की बढ़त देखी गई है। एनआईआई 4867.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 5407.6 करोड़ रुपया हो गया है।

 बैंक के प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 3.1% की बढ़ोतरी हुई है। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 3831 करोड़ रुपये से बढ़कर 3952 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। सालाना आधार पर प्रोविजन में 5.9% की बढ़ोतरी हुई है। प्रोविजन 991.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1050 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं तिमाही आधार पर 3831 में 16.8% की बढ़त रही है। प्रोविजन 899.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 1050 करोड़ रुपये हो गई है। रिटर्न ऑन एसेट (RoA) 1.9% से घटकर 1.7% रह गया है। रिटर्न ऑन इक्विटी 15.24% से घटकर 13.52% के स्तर पर आ गया है। बैंक का सकल एनपीए (NPA) तिमाही आधार पर 1.92% से बढ़कर 2.02% हो गया है। वहीं शुद्ध एनपीए भी 0.57% से बढ़कर 0.6% हो गया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 4.26% से घटकर 4.25% हो गया है। कासा (CASA) डिपॉजिट 38% से घटकर 37% रह गया है। बैंक का शेयर 0.54% चढ़ कर 1411.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ ।

(शेयर मंथन, 29 जुलाई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!