शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर का पहली तिमाही में मुनाफा सपाट रहा, आय 13.7% बढ़ी

पावर सेक्टर में काम करने वाली टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में करीब सपाट रहा है। कंपनी के मुनाफे में करीब 0.2% की मामूली गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 972.5 करोड़ रुपये से घटकर 970.9 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की आय में 13.7% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की आय 15,213 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,293.6 करोड़ रुपये हो गई है।

 कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 21.9% की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 2943.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 3586.7 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के मार्जिन में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। मार्जिन 19.4% से बढ़कर 20.7% के स्तर पर पहुंच गया है। मुनाफे में जेनरेशन, रिन्युएबल, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन क्लस्टर की हिस्सेदारी 72% से बढ़कर 82% हो गया है। कंपनी ने हाल ही में तमिलनाडु में बने सोलर मॉड्यूल प्रोडक्शन और सेल मैन्युफैक्चरिंग इकाई में काम करना शुरू कर दिया है। इस इकाई से 600 मेगा वाट के मॉड्यूल्स का उत्पादन हुआ है जिससे करीब 1000 करोड़ रुपये की आय हुई है। साथ ही पहली तिमाही में मुनाफा करीब 54 करोड़ रुपये का रहा है। कंपनी ने केएचपीएल (KHPL) में 40% हिस्सा खरीद के प्रस्ताव का ऐलान किया है। इसके लिए शेयर खरीद समझौता KHPL और इसके मौजूदा शेयरधारकों के बीच हो गया है। कंपनी 40% हिस्सा खरीद के लिए 830 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी का शेयर 0.44% चढ़ कर 436.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 6 अगस्त 2024)
-------------------------

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!