शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ. लाल पैथलैब्स का पहली तिमाही में मुनाफा 30%, आय 11.3% बढ़ी

डॉ. लाल पैथलैब्स ने पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए है। कंपनी का मुनाफा 30% बढ़ा है। कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 82.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 106 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय 11.3% बढ़ी है। कंपनी की आय 541 करोड़ रुपये से बढ़कर 602 करोड़ रुपये हो गई है।

 कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 16.3% की वृद्धि हुई है। कामकाजी मुनाफा 146 करोड़ रुपये से बढ़कर 170 करोड़ रुपये हो गई है। मार्जिन 27% से बढ़कर 28.3% हो गई है। कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। अंतरिम डिविडेंड के लिए 20 अगस्त रिकॉर्ड तारीख तय की गई है। ऐलान के 30 दिनों के अंदर अंतरिम डिविडेंड शेयरधारकों के खाते में क्रेडिट हो जाएगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ ओम मनचंदा के मुताबिक कंपनी मेडिकल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित कर रही है ताकि वास्तविक और समय पर डायग्नोसिस की जा सके। कंपनी टियर-3 और टियर-4 शहरों में सुविधाएं विकसित करने पर फोकस कर रही है। कंपनी का शेयर 3.36% चढ़ कर 3274.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 7 अगस्त 2024)
-------------------------

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख