शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैप्लिन प्वाइंट की सब्सिडियरी को यूएसएफडीए से दवा के लिए मंजूरी मिली

दवा कंपनी कैप्लिन प्वाइंट के लिए अच्छी खबर है। कंपनी की सब्सिडियरी कैप्लिन स्टेराइल्स लिमिटेड को दवा की अर्जी के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। सब्सिडियरी को दवा की अर्जी के लिए मंजूरी अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से मिली है। कंपनी को (Timolol Maleate Ophthalmic Solution) टिमोलोल मैलिएट ऑप्थैल्मिक सॉल्यूशन दवा के लिए मंजूरी मिली है। यह एक आई ड्रॉप है जिसका इस्तेमाल आंख से जुड़ी बीमारी के इलाज में किया जाता है। यह दवा टिमोप्टिक की जेनरिक है। 

इस दवा का उत्पादन कनाडा में कॉन्टैक्ट लेंस सप्लाई करने वाली कंपनी Bausch and Lomb करती है। यह दवा ग्लाउकोमा से पीड़ित व्यक्ति के आंख में ज्यादा दबाव होने पर इस्तेमाल किया जाता है। पिछले 12 महीने में इस दवा का अमेरिकी बाजार में सालाना 380 करोड़ रुपये का कारोबार रहा है। हाल ही में कंपनी ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं जिसमें मुनाफा 19.8% बढ़ा है। मुनाफा 104 करोड़ रुपये से बढ़कर 125 करोड़ रुपये रहा है। वहीं आय 16.1% बढ़कर 459 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन 34% से बढ़कर 35.7% रहा है। कंपनी का शेयर 6.27% गिर कर 1481.7 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 8 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख