शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में वॉकहार्ट के घाटे में आई कमी, शेयर में दिखा तेज उछाल

दवा कंपनी वॉकहार्ट ने पहली तिमाही में शानदार नतीजे पेश किया है। कंपनी का घाटा 134 करोड़ रुपये से घटकर 14 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। कंपनी की आय में 14.8% की बढ़त देखने को मिली है।

 कंपनी की आय 644 करोड़ रुपये से बढ़कर 739 करोड़ रुपया हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 16 करोड़ रुपये से बढ़कर 91 करोड़ रुपया हो गया है। मार्जिन में करीब 5 गुना की बढ़ोतरी देखी गई है। मार्जिन 2.5% से बढ़कर 12.3% के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की Zaynich दवा की तीसरे चरण के ट्रायल की योजना बना रही है। कंपनी अपने नए डिस्कवरी प्रोजेक्ट के तहत एंटी बैक्टीरियल दवाओं के ऊपर फोकस कर रही है। कंपनी के मुताबिक दुनिया की पहली फार्मा कंपनी होगी जिसे अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से 6 एंटी बैक्टीरियल डिस्कवरी प्रोग्राम के लिए क्यूआईडीपी ((Qualified Infectious Disease Product) स्टेट्स यानी दर्जा मिला है। कंपनी का शेयर 3.77% चढ़ कर 956.60 रुपये प्रति प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 9 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख