शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बालकृष्ण इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही में मुनाफा 53.1% बढ़ा, आय 26.9% बढ़ी

टायर की नामी कंपनी बालकृष्ण इंडस्ट्रीज ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 53.1% की शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 103.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 158.8 करोड़ रुपये हो गया है।

कंपनी की आय में 26.9% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की आय 2120 करोड़ रुपये से बढ़कर 2689.5 करोड़ रुपये हो गई है। कामकाजी मुनाफे में भी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है। कामकाजी मुनाफा 481.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 650.4 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन में मामूलू बढ़ोतरी देखी गई है। मार्जिन 22.70% से बढ़कर 24.2% दर्ज हुई है। कंपनी के अन्य आय में 53.1% का उछाल देखने को मिला है। अन्य आय 103.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 158.8 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 20 अगस्त है।
कंपनी के सेल्स वॉल्यूम में 24% की बढ़ोतरी हुई है और यह 83570 मीट्रिक टन रही है। ओटीआर (OTR) टायर की अच्छी बिक्री को देखते हुए कंपनी की नई क्षमता जोड़ने की योजना है। इसके लिए कंपनी गुजरात के भुज में 1300 करोड़ रुपये चरणबद्ध तरीके से निवेश करेगी। इस निवेश के जरिए कंपनी की 35000 MTPA क्षमता बढ़ाने की है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 2.22% गिरकर 3058.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।
(शेयर मंथन, 11 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख