शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का पहली तिमाही में मुनाफा 31%, आय 13% बढ़ी

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 31% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 29 करोड़ रुपये से बढ़कर 38 करोड़ रुपये हो गया है।

 कंपनी की आय में 13% की वृद्धि देखी गई है। कंपनी की आय 277 करोड़ रुपये से बढ़कर 313 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 24% की अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है। कामकाजी मुनाफा 63 करोड़ रुपये से बढ़कर 78 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन 22.7% से बढ़कर 24.9% हो गया है। पहली तिमाही में मरीजों की संख्या में 7% की वृद्धि हुई है वहीं टेस्ट वॉल्यूम में 10% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले साल कंपनी के भाव में 45.84% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आपको बता दें कि मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर डायग्नोस्टिक लैब का मल्टीनेशनल चेन है। इसकी स्थापना 1980 में हुई थी। कंपनी का सेंट्रल लैह महाराष्ट्र के मुंबई में है। कंपनी के पास 124 क्लिनिकल लैब के साथ 2400 कलेक्शन सेंटर है जिसका कामकाज भारत सहित 7 देशों में फैला हुआ है। कंपनी अप्रैल 2019 में लिस्ट हुई है। कंपनी का शेयर 0.94% चढ़कर 2038.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 12 अगस्त 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!