शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोल्टास ने पेश किए शानदार नतीजे, शेयर में दिखा तगड़ा उछाल

एसी यानी एयरकंडीशंस के कारोबार में काम करने वाली टाटा ग्रुप की नामी कंपनी वोल्टास ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने शानदार नतीजे पेश करते हुए मुनाफे में 160% का शानदार उछाल दिखा है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 129 करोड़ रुपये से बढ़कर 334 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं कंपनी की आय में 47% की वृद्धि देखने को मिली है। कंसो आय 3360 करोड़ रुपये से बढ़कर 4921 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। आय में बढ़ोतरी की वजह यूनिटरी कूलिंग प्रोडक्ट्स (UCP) सेगमेंट के अच्छे प्रदर्शन के कारण संभव हो सका है। यूनिटरी कूलिंग प्रोडक्ट्स सेगमेंट से आय में 51% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 129% की दर से बढ़ा है। कामकाजी मुनाफा 185 करोड़ रुपये से बढ़कर 424 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन 5.5% से बढ़कर 8.6% के स्तर पर पहुंच गया है। EMPS यानी इलेक्ट्रो मैकेनिकल प्रोजेक्ट्स ऐंड सर्विसेज कारोबार में टर्नअराउंड होने से शेयर ने कारोबार के दौरान रिकॉर्ड स्तर छुआ। EMPS कारोबार से आय में 40% की वृद्धि देखी गई है। वहीं मार्जिन 7.1% रहा है। मौजूदा तिमाही में कंपनी की कुल आय में EMPS की हिस्सेदारी 20% रही है। शेयर ने 1563 रुपये प्रति शेयर का रिकॉर्ड स्तर छुआ। कंपनी का शेयर 10.76% चढ़कर 1582.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 12 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख