शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नाल्को का मुनाफा पहली तिमाही में 72.1% बढ़ा, वहीं आय 10.2% घटी

पहली तिमाही में नाल्को (NALCO) के मुनाफे में 72.1% की बढ़ोतरी हुई है। नाल्को का पहली तिमाही में मुनाफा 349 करोड़ रुपये से बढ़कर 601 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की आय में 10.2% की गिरावट देखी गई है। वहीं कंपनी की आय 3178 करोड़ रुपये से घटकर 2856 करोड़ रुपये रहा है।

 कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 57.1% की अच्छी बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 594 करोड़ रुपये से बढ़कर 933 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन 18.7% से बढ़कर 32.7% हो गया है। फ्यूल और पावर लागत में कमी से मार्जिन में सुधार दिखा। मुनाफे और मार्जिन में बढ़ोतरी के बावजूद शेयर में गिरावट देखने को मिली। एल्युमीनियम कारोबार में सालाना आधार पर 113% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं एलुमिना कारोबार से आय में 94% की भारी गिरावट देखने को मिली है। बोर्ड ने 3 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। डिविडेंड के लिए 23 अगस्त को रिकॉर्ड अगस्त तय की गई है। नाल्को का शेयर 2.49% गिर कर 169.88 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। आपको बता दें कि नाल्को यानी नेशनल एल्युमीनियम कंपनी एक सरकारी कंपनी है जो माइनिंग का काम करती है। इसमें सरकार की हिस्सेदारी 51.50% है।

(शेयर मंथन, 13 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख