शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प ने पेश किए शानदार नतीजे, मुनाफा 36.1% बढ़ा, आय 15.7% बढ़ी

दोपहिया वाहन बनाने वाली दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। पहली तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प के मुनाफे में 36.1% की बढ़ोतरी हुई है। हीरो मोटोकॉर्प का पहली तिमाही में मुनाफा 824.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 1122.6 करोड़ रुपये रहा है।

 कंपनी की आय में 15.7% की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं कंपनी की आय 8767.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 10143.7 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 21% की अच्छी बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 1206 करोड़ रुपये से बढ़कर 1459.7 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन 13.8% से बढ़कर 14.4% हो गया है। कंपनी के मुताबिक घरेलू इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी बिजली से चलने वाली गाड़ियों के बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड बना हुआ है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सकारात्मक रूख देखने को मिल रहा है। तिमाही आधार पर रिटेल बिक्री में सुधार देखने को मिला है। आपको बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर्स बनाने वाली कंपनी है। इसकी स्थापना 1984 में हुई थी। कंपनी का कारोबार 47 देशों में फैला हुआ है। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 1.25% गिर कर 5245.5 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 13 अगस्त 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!