शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो हॉस्पिटल्स का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 83% बढ़ा, आय 15% बढ़ी

अपोलो हॉस्पिटल्स ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 83% की बढ़ोतरी हुई है। कंसोलिडेटेड आधार पर अपोलो हॉस्पिटल्स का पहली तिमाही में मुनाफा 166.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 305 करोड़ रुपये हो गया है।

 कंपनी की आय में 15.1% की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं कंपनी की आय 4417.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 5086 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 32.6% की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 509 करोड़ रुपये से बढ़कर 675.1 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन 11.5% से बढ़कर 13.3% हो गया है। अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप चेयरमैन प्रताप सी रेड्डी के मुताबिक पहली तिमाही में रिटेल कारोबार में अच्छी वृद्धि के साथ सुधार देखने को मिला है। कंपनी हेल्थकेयर में बढ़िया करने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का फोकस इनोवेटिव सॉल्यूशंस लागू करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा भारत और इसके आगे करने पर फोकस है। अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर 134% चढ़ कर 6589.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 13 अगस्त 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!