शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का मुनाफा 96.5% बढ़ा, आय 7% बढ़ी

ग्लेनमार्क फार्मा ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 96.5% की बढ़ोतरी हुई है। कंसोलिडेटेड आधार पर ग्लेनमार्क फार्मा का पहली तिमाही में मुनाफा 173 करोड़ रुपये से बढ़कर 340 करोड़ रुपये हो गया है।

 कंपनी की आय में 6.9% की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं कंपनी की आय 3036 करोड़ रुपये से बढ़कर 3244 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 34.5% की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 437 करोड़ रुपये से बढ़कर 588 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन 14.4% से बढ़कर 18.1% हो गया है। ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 134% चढ़ कर 6589.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। भारतीय कारोबार से आय में 11.9% की बढ़ोतरी हुई है। यूरोप कारोबार में सालाना आधार पर 21.4% की वृद्धि दर्ज हुई है। वहीं बाकी के देशों में कारोबारी वृद्धि 3.3% रही है। कंपनी ने रिसर्च और अनुसंधान पर 241 करोड़ रुपये खर्च किए हैं जो कुल आय का करीब 7.4% है। उत्तरी अमेरिका कारोबार से आय में 4.6% की गिरावट आई है। शुक्रवार को ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 0.89% चढ़ कर 1491.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 15 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख