शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिमाही आधार पर स्पाइसजेट का मुनाफा 24.4% बढ़ा, आय 1.7% घटी

एविएशन कंपनी स्पाइसजेट ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में तिमाही आधार पर 24.4% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 127 करोड़ रुपये से बढ़कर 158 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 1.7% की गिरावट देखी गई है।

 आय 1738 करोड़ रुपये से घटकर 1708 करोड़ रुपये हो गया है। कामकाजी स्तर पर कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। 235 करोड़ रुपये के कामकाजी घाटे के मुकाबले 49 करोड़ रुपये का कामकाजी मुनाफा दर्ज हुआ है। पहली तिमाही में मार्जिन 2.8% रहा है। दूसरे खर्चो में तिमाही आधार पर कमी देखने को मिली है और यह 336 करोड़ रुपये से घटकर 172 करोड़ रुपये रह गया है। इसके अलावा बोर्ड ने 11.15 लाख शेयरों के आवंटन को भी मंजूरी दी है। बोर्ड से 50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आवंटन को मंजूरी मिली है। कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी की वजह सेटलमेंट के कारण हुए आय है। कंपनी ने यह सेटलमेंट एक्सपोर्ट डेवलपमेंट कनाडा और कुछ दूसरी कंपनियों के साथ किया है। कंपनी ने अब तक का इंडस्ट्री में 91% का रिकॉर्ड घरेलू लोड फैक्टर हासिल किया है। कंपनी पहले ही क्यूआईपी (QIP) के जरिए 3000 करोड़ रुपये तक की रकम जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। इसके सितंबर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी का शेयर 1.02% चढ़ कर 55.59 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 15 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख