शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फ्रांस की आरऐंडडी कंपनी में 80% हिस्सा खरीदेगी जुबिलेंट फार्मोवा की सब्सिडियरी

दवा कंपनी जुबिलेंट फार्मोवा की सब्सिडियरी फ्रांस की कंपनी में आरऐंडडी (R&D) सेंटर में हिस्से का अधिग्रहण करेगी। यह अधिग्रहण Pierre Fabre के आरऐंडडी में किया जाएगा। यह अधिग्रहण करीब 80% के करीब है। आपको बता दें कि जुबिलेंट फार्मोवा की सब्सिडियरी कंपनी जुबिलेंट बायोसिस है।

 यह अधिग्रहण जुबिलेंट बायोसिस इनोवेटिव रिसर्च सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए किया जाएगा। यह अधिग्रहण 407 करोड़ रुपये में किया जाएगा। अधिग्रहण की यह पूरी प्रक्रिया 2 साल के अंदर पूरी होगी। यह अधिग्रहण फ्रांस में हाल ही में गठित कंपनी के जरिए की जाएगी। इस अधिग्रहण का मकसद जुबिलेंट बायोसिस के बायोलॉजिक्स और एंटीबॉडी ड्रग कंजुगेट्स (ADC) कारोबार को बढ़ावा देना है। अधिग्रहण पूरा होने के बाद नई कंपनी आरऐंडडी सेंटर का कारोबार देखेगी। इस कंपनी का काम यूरोप और अमेरिका में फार्मास्यूटिक्लस और बायोटेक कंपनी के साथ सहयोग मिलना है। कंपनी इससे ड्रग डिस्कवरी पोर्टफोलियो खासकर बायोलॉजिक्स और एंटीबॉडी ड्रग कंजुगेट्स को बढ़ावा देना है। करार के तहत Pierre Fabre नई कंपनी में 20% हिस्सा रख सकती है। अगले दो साल में करीब 101 करोड़ रुपये निवेश करेगी। हालाकि Pierre Fabre को प्रॉपराइटरी और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी नहीं मिलेगी। शुक्रवार को जुबिलेंट फार्मोवा का शेयर 0.82% गिर कर 854.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 18 अगस्त 2024)
-------------------------

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!