शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा की सब्सिडियरी ने अमेरिका में आंखों से जुड़ी दवा बाजार में उतारी

दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा की सब्सिडियरी ने अमेरिका में नई दवा लॉन्च की है। सब्सिडियरी ग्लेनमार्क Therapeutics Inc., USA ने अमेरिका में ओलोपैटाडाइन हाइड्रोक्लोराइड (Olopatadine Hydrochloride) दवा को बाजार में उतारा है।

 यह एक ऑप्थैलमिक सॉल्यूशन है। यह पाटाडे (Pataday) में सक्रिय इंग्रेडिएंट के तौर पर काम करता है। इस दवा का अमेरिका में सालाना 220 करोड़ रुपये का कारोबार है।आंखों से जुड़ी बीमारी में दवा का इस्तेमाल होता है। आपको बता दें कि हाल हीं में ग्लेनमार्क फार्मा ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 96.5% की बढ़ोतरी हुई है। कंसोलिडेटेड आधार पर ग्लेनमार्क फार्मा का पहली तिमाही में मुनाफा 173 करोड़ रुपये से बढ़कर 340 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 6.9% की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं कंपनी की आय 3036 करोड़ रुपये से बढ़कर 3244 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 34.5% की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 437 करोड़ रुपये से बढ़कर 588 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन 14.4% से बढ़कर 18.1% हो गया है।

 

(शेयर मंथन, 20 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख