शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक को आरबीआई से एमएफ कारोबार शुरू करने के लिए मंजूरी मिली

निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक के लिए भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) से अच्छी खबर है। बैंक को आरबीआई से म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए मंजूरी मिली है।

 एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी की सब्सिडियरी को म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए मंजूरी मिली है। बैंक के म्यूचुअल फंड के एसेट मैनेजमेंट कारोबार का प्रबंधन सब्सिडियरी के जिम्मे होगी। इसके लिए बैंक सब्सिडयरी कंपनी में इक्विटी कैपिटल डालेगी। बैंक की सब्सिडियरी को यह मंजूरी 19 अगस्त को मिली है। बैंक को इसके लिए एक इकाई के गठन को मंजूरी मिली है जो म्यूचुअल फंड के एसेट मैनेजमेंट कारोबार देखेगी। आपको बता दें कि मॉरीशस आधारित इन्वेस्टमेंट होल्डिंग कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड ने बैंकिंग और फाइनेंशियल एसेट्स में निवेश किया। होल्डिंग कंपनी ने संयुक्त उपक्रम के गठन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया था। इसके तहत आईआईएचएल (IIHL) इन्वेस्को एसेट मैनेजमेंट इंडिया लिमिटेड में 60% हिस्सा खरीदेगी। बैंक का शेयर 2.50% चढ़ कर 1381.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 20 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख