शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलएनजी की आपूर्ति के लिए श्रीलंका की कंपनी के साथ पेट्रोनेट का करार

पेट्रोनेट एलएनजी ने श्रीलंका की कंपनी के साथ करार किया है। इस करार के तहत कंपनी कोलंबो को एलएनजी की आपूर्ति करेगी। आपको बता दें कि पेट्रोनेट एलएनजी भारत का सबसे बड़ा गैस आयातक है।

 20 अगस्त को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने LTL Holdings Ltd के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है। यह सप्लाई कोलंबो के केरावलपिटिया स्थित ड्यूल फील्ड पावर प्लांट्स को आपूर्ति की जाएगी। इस करार के तहत दोनों कंपनियां व्यापक स्तर पर एलएनजी सप्लाई चेन को विकसित करने के लिए सहयोग करेंगे। एलएनजी की आपूर्ति कोच्चि टर्मिनल से एलटीएल पावर प्लांट्स को आपूर्ति की जाएगी। इसकी आपूर्ति आईएसओ टैंक कंटेनर और मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम के जरिए किया जाएगा। शुरुआत में एलएनजी की आपूर्ति 5 साल के लिए होगी जिसे बाद में आपसी सहमति के बाद करार को आगे बढ़ाने का भी प्रावधान है। पेट्रोनेट गुजरात के दाहेज में 17.5 मिलियन टन सालाना इंपोर्ट टर्मिनल का संचालन करती है। इसके अलावा कोच्चि में 5 मिलियन टन की क्षमता वाला टर्मिनल भी है। इस कंपनी में 50% हिस्सेदारी आईओसी (IOC), बीपीसीएल (BPCL), गेल (GAIL) और ओएनजीसी (ONGC) का है। कंपनी का शेयर 0.21% गिर कर 377.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 अगस्त 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!