शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीराम प्रॉपर्टीज ने तय किए बड़े लक्ष्य, शेयर में दिखा बड़ा उछाल

बंगलुरू आधारित रियल एस्टेट कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज ने वित्त वर्ष 2027 के लिए बड़े लक्ष्य तय किए हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 250 करोड़ रुपये के मुनाफे का लक्ष्य तय किया है। आपको बता दें कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 75 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।

 कंपनी ने अफॉर्डेबल हाउसिंग से फोकस हटाने की बात कही है। कंपनी ने अफॉर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट में नए तरीके से मिड सेगमेंट हाउसिंग पर फोकस करेगी। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2027 तक 15-16 मिलियन वर्ग फुट आवासीय जमीन विकसित करने की योजना है। साथ ही सालाना बिक्री 5000 करोड़ रुपये करने की है। इसके लिए एक अनुमान के मुताबिक 400-500 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी। कंपनी के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की 3500 घरों की डिलीवरी की योजना है जो करीब 35 लाख वर्ग फुट के करीब है। कंपनी की अगले तीन साल में संयुक्त तौर पर 20 मिलियन वर्ग फुट जमीन विकसित करने की योजना है। कंपनी का फोकस बंगलुरू, चेन्नई और पुणे पर है। कंपनी के कुल कारोबार में कोलकाता का अहम योगदान है। श्रीराम प्रॉपर्टीज का शेयर 14.50% चढ़ कर 124.37 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख