शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मार्कसंस फार्मा के गोवा इकाई को यूएसएफडीए से क्लीन चिट

मार्कसंस फार्मा के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए की ओर से राहत की खबर है। यूएसएफडीए ने कंपनी के गोवा के वर्ना इकाई को जांच के बाद वीएआई (VAI) का दर्जा दिया है। यूएसएफडीए ने मौजूदा गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज यानी सीजीएमपी (cGMP) को लेकर नियमित जांच की थी।

 अमेरिकी रेगुलेटर ने यह जांच 7 अप्रैल से 17 अप्रैल के दौरान की थी। जांच के बाद इकाई को 5 आपत्तियां जारी की गई थी। कंपनी को फॉर्म 483 के साथ आपत्ति जारी की गई है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक यूएसएफडीए ने EIR (Establishment Inspection Report) के साथ इकाई को वीएआई (Voluntary Action Indicated) का दर्जा दिया है। इसके साथ ही यूएसएफडीए की जांच पूरी हो गई है। हाल ही में पहली तिमाही के नतीजे कंपनी ने जारी किए हैं जिसमें मुनाफा 26.5% बढ़कर 89 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आय 18.1% बढ़कर 590.6 करोड़ रुपये हो गया है। कामकाजी मुनाफा 25.9% की बढ़ोतरी के साथ 128.4 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी का शेयर 0.35% चढ़ कर 219.79 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। 

(शेयर मंथन, 21 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख