शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर बोर्ड से बायबैक को मंजूरी, शेयर पर दिखा दबाव

मिडकैप आईटी कंपनी न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर के बोर्ड से बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी 6% प्रीमियम पर शेयरों का बायबैक करेगी। बायबैक के तहत कंपनी 4.48 लाख इक्विटी शेयर खरीदेगी। यह 10 रुपये के फेस वैल्यू पर होगा।

 यह संख्या करीब 1.67% इक्विटी के बराबर है। यह बायबैक टेंडर रूट के जरिए किया जाएगा। टेंडर रूट का मतलब शेयर का बायबैक एक निर्धारित वैल्यू पर किया जाता है। टेंडर ऑफर के जरिए बायबैक की अवधि निर्धारित अवधि के लिए होता है। बायबैक के लिए योग्य निवेशक अपनी मर्जी से शेयर टेंडर कर सकते हैं। इसमें शामिल होना ऐच्छिक होता है अनिवार्य नहीं। न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर ने गुरुवार को ऐलान किया कि कंपनी अपने 72.4 करोड़ रुपये के शेयरों का बायबैक करेगी। बायबैक के ऐलान के बाद शेयरों में गिरावट देखने को मिली। कंपनी 1615 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बायबैक करेगी जो कि मौजूदा भाव से 6% प्रीमियम पर है। कंपनी की ओर से यह तीसरा बायबैक है। इससे पहले कंपनी ने 2017 और 2021 में बायबैक प्रक्रिया को पूरी की थी। 2021 में कंपनी ने 700 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बायबैक किया था। तिमाही आधार पर कंसो मुनाफा 52 करोड़ रुपये से घटकर 30 करोड़ रुपये रहा था। वहीं आय 210 करोड़ रुपये से घटकर 195 करोड़ रुपया दर्ज हुआ है। कंपनी का शेयर 3.20% गिर कर 1378.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख