शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज के श्रीकाकुलम इकाई को प्री-एप्रूवल जांच के बाद 3 आपत्तियां जारी

फार्मा की दिग्गज कंपनी डॉ रेड्डीज के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से बुरी खबर है। कंपनी के श्रीकाकुलम इकाई को प्री-एप्रूवल जांच के बाद 3 आपत्तियां जारी की गई है। डॉ रेड्डीज ने 23 अगस्त को एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर ने किसी उत्पाद को लेकर की जांच (PAI) की गई थी।

 यह जांच कंपनी के श्रीकाकुकलम इकाई में की गई थी। यूएसएफडीए की ओर से की गई यह जांच 19 से 23 अगस्त के दौरान की गई थी। अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर ने फॉर्म 483 के साथ 3 आपत्तियां जारी की गई है। कंपनी ने तय समय में इकाई को लेकर उठाई गई आपत्तियों को तय समय में दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। आपको बता दें कि फॉर्म 483 आपत्तियों की एक सूची होती है जो कि जांच के बाद यूएसएफडीए की ओर से जारी की जाती है। रेगुलेटर आपत्तियों के बारे में सप्लायर को क्लोजिंग कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देता है। हालाकि फॉर्म 483 यूएसएफडीए की ओर से जीएमपी कंप्लायंस को लेकर जारी अंतिम निर्णय नहीं होता है। कंपनी को आपत्तियों का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय देती है। जवाब में कंपनियों को आपत्तियों को दूर करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देना होता है। कंपनी का शेयर 0.16% गिर कर 6,943.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 26 अगस्त 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!