शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्राहकों को एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए भारती एयरटेल का एप्पल के साथ करार

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल का अपने ग्राहकों को दी जाने सुविधाएं बढ़ाने पर हमेशा फोकस रहता है। इसी कड़ी में कंपनी ने मंगलवार को अमेरिकी आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल के साथ रणनीतिक करार किया है। इस करार के तहत कंपनी भारत में अपने ग्राहकों को एक्सक्लूसिव ऑफर देगी।

 यह ऑफर ग्राहकों को एप्पल टीवी प्लस और एप्पल म्यूजिक से जुड़ी होगी। इस करार के बाद एयरटेल एक्सट्रीम के ग्राहक हॉलीवुड और अवॉर्ड विजेता कंटेंट का लुत्फ उठा पाएंगे। यह ऑफर उन्हें एप्पल टीवी प्लस पर देखने को मिलेगी। यह कंपनी के प्रीमियम एयरटेल वाईफाई और पोस्टपेड प्लान पर मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल के ग्राहक एप्पल के संगीत का भी आनंद उठा सकेंगे। वहीं विंक (Wynk) के ग्राहकों को एयरटेल की ओर से एप्पल म्यूजिक के लिए एक्सक्लूसिव ऑफर मिलेगा। आपको बता दें कि एयरटेल एक वैश्विक स्तर टेलीकम्युनिकेशंस सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी है। कंपनी के 17 देशों में 55 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। कंपनी का कारोबार दक्षिण एशिया से लेकर अप्रीका तक फैला हुआ है। कंपनी का शेयर 0.61% चढ़ कर 1522.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 27 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख