शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैल्यू अनलॉकिंग के मकसद से रेमंड लाइफस्टाइल कारोबार को लिस्ट कराएगी

रेमंड ग्रुप की कंपनी रेमंड लाइफस्टाइल 5 सितंबर को लिस्ट होने जा रही है। कंपनी की अगले 4 साल में कामकाजी मुनाफा यानी EBITDA 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है।

 कंपनी के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में ग्राहकों की ओर से खर्चों में कमी देखने को मिली है। हालाकि साल के दूसरे हिस्से में शादियों के होने से खर्च में बढ़ोतरी की उम्मीद है। कंपनी को सालाना अगले 3-4 साल 12-15% वृद्धि का लक्ष्य है। 2028 तक कामकाजी मुनाफा दोगुना करने की उम्मीद है। कंपनी की स्टोर विस्तार के जरिए यह लक्ष्य हासिल करने का भरोसा है।

कंपनी यह लक्ष्य स्टोर विस्तार ब्रांडेड अपैरल और टेक्सटाइल कारोबार में बढ़ोतरी के जरिए हासिल करेगी। रेमंड की अगले 3 साल में करीब 800 स्टोर खोलने की योजना है। इसमें एथनिक यानी पारंपरिक ब्रांड Ethnix के स्टोर भी शामिल हैं। लाइफस्टाइल कारोबार के डीमर्जर का मकसद शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू अनलॉकिंग करना है। रेमंड लाइफस्टाइल तेजी से बढ़ रहे इस सेक्टर में साल के अंत तक दुनिया के तीसरे सबसे बड़े सप्लायर्स की सूची में शामिल होना मकसद है। कंपनी रणनीतिक तौर पर फोकस बढ़ा रही है। रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया ने कहा कि वैश्विक स्थिति के मुताबिक काफी अवसर हैं। रेमंड का शेयर 1.53% गिरकर 2078.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 04 सितंबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!