शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्लॉक डील के जरिए मैक्स फाइनेंशियल के प्रोमोटर ने 3.2% बेची हिस्सेदारी

मैक्स फाइनेंशियल के प्रोमोटर ने कंपनी में 3.2% की हिस्सेदारी बेची है। कंपनी ने ब्लॉक डील के जरिए करीब 1218 करोड़ रुपये के शेयर बेचे है। इस ब्लॉक डील के बाद कंपनी को मिली रकम से सभी कर्ज को खत्म किया है।

 साथ ही गिरवी रखे शेयरों को भी छुड़ाया है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रोमोटर ने अपने हिस्सा का करीब आधा फीसदी हिस्सा बेच दिया है। यह हिस्सा बिक्री 5 सितंबर को ब्लॉक डील के जरिए बेची गई है। आपको बता दें कि कंपनी की प्रोमोटर इंटीटि मैक्स वेंचर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड ने 3.2% की हिस्सेदारी बेची है। प्रोमोटर ने हिस्सा बिक्री के जरिए 1218 करोड़ रुपये की रकम जुटाई है। कंपनी के प्रोमोटर ने मैक्स फाइनेंशियल के 1.1 करोड़ शेयरों की बिक्री की है। हिस्सा बिक्री का मकसद कर्ज चुकाना है। प्रोमोटर की ओर से टार्गेट कंपनी में गिरवी रखे गए शेयरों की संख्या नील यानी शून्य हो गया है। हिस्सा बिक्री के बाद प्रोमोटर की हिस्सेदारी कंपनी में 3.2% की हिस्सेदारी बची है। यह करीब 1.11 करोड़ शेयरों के बराबर है। कंपनी का शेयर 0.24% चढ़ कर 1120.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। 

(शेयर मंथन, 08 सितंबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख