शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुंबई के वर्ली में सेंचुरी टेक्सटाइल ने 10 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया

सेंचुरी टेक्सटाइल ने मुंबई में जमीन का एक बड़ा अधिग्रहण किया है। कंपनी ने मुंबई के वर्ली इलाके में 10 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। अधिग्रहण की खबर से शेयर में बड़ा उछाल देखने को मिला। कंपनी ने 1100 करोड़ रुपये में 10 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।

 एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक सीटीआईएल के मौजूदा लीजहोल्ड दिलचस्पी को मालिकाना हक के साथ विलय किया जाएगा। सेंचुरी टेक्सटाइल की अपने रियल एस्टेट सब्सिडियरी बिड़ला एस्टेट के जरिए इस जमीन को विकसित करने की योजना है। कंपनी ने यह अधिग्रहण लग्जरी रियल एस्टेट मार्केट में चल रहे बुलिश ट्रेड के दौरान किया है। खासकर मुंबई, बंगलुरू, दिल्ली और गुरुग्राम में लग्जरी रियल एस्टेट की मांग बढ़ी है। आपको बता दें कि हाल ही में नाइट फ्रैंक की ओर से जारी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि 2024 की दूसरी तिमाही में कीमतों में दूसरा सबसे बड़ा सालाना वृद्धि देखने को मिली थी जो कि वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है। कंपनी के मुताबिक ग्राहक अब दक्षिण मुंबई से आगे भी प्रीमियम लोकेशन पर बेहतर प्रोजेक्ट्स खरीदने की सोच रहे हैं। कंपनी को इस जमीन से 14,000 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है। कंपनी का शेयर 5.52% चढ़कर 2484.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ 

(शेयर मंथन, 10 सितंबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख