शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुंबई: मीरा रोड में होटल प्रॉपर्टी के लिए लाइसेंसिंग करार

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी लेमन ट्री लगातार कारोबार विस्तार पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने एक नए होटल के लिए लाइसेंसिंग करार किया है। कंपनी यह होटल मुंबई के मीरा रोड इलाके में है।

 यह लाइसेंसिंग करार 108 कमरे वाले होटल के लिए करार किया है। मंगलवार को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने एक नई प्रॉपर्टी के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किया है। इस प्रॉपर्टी का प्रबंधन कार्नेशन होटल प्राइवेट लिमिटेड करेगी। यह कंपनी का पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। यह होटल वित्त वर्ष 2026 में खुलेगा। इस होटल में 108 कमरों के अलावा रेस्टोरेंट, बार, मीटिंग रूम, स्विमिंग पूल और स्पा मौजूद रहेगा। यह होटल कारोबार के अलावा ट्रेवलर्स के लिए भी फायदेमंद होगा। यह होटल छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से करीब 31 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं बोरिवली रेलवे स्टेशन से यह 13 किलोमीटर की दूरी पर है। कंपनी की महाराष्ट्र में पहले से 12 होटल्स हैं। इसके अलावा दो होटल्स कंपनी के आने वाले हैं। कंपनी का शेयर 0.39 फीसदी गिर कर 130.23 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 11 सितंबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!