शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एआई आधारित सॉल्यूशंस के लिए फर्स्टसोर्स का माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार

फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज के लिए किया है। यह सॉल्यूशंस मल्टी मॉडल और मल्टी चैनल सर्च अनुभव के आधार पर होगा।

माइक्रोसॉफ्ट के साथ किए गए करार के तहत वैश्विक स्तर पर ग्राहको को एडवांस डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज मुहैया कराएगी। कंपनी के मुताबिक इस साझेदारी का लक्षय माइक्रोसॉफ्ट Azure OpenAI सर्विस का फायदा उठाते हुए कार्यक्षमता और इनोवेशन को बढ़ावा देना है। इस सर्विस का दायरा कई उद्योग तक बढ़ाकर ले जाना है। इसके साथ ही कंपनी Azure AI Search, Azure AI-Language का इस्तेमाल जेनरेटिव एआई पावर्ड सॉल्यूशंस मुहैया कराएगी। इसके साथ ही बिजनेस प्लैटफॉर्म मुहैया कराएगी ताकि एंटरप्राइज यानी छोटी कंपनियां आंकड़ों के आधार पर अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर सकें। इससे कंपनी की कार्यक्षमता सुधरने के साथ साथ उसके कारोबार की व्यक्तिगत पहचान भी बन पाएगी। आपको बता दें कि र्स्टसोर्स सॉल्यूशंस बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (BPM) सर्विस प्रोवाइडर करने वाली कंपनी है। कंपनी का शेयर सोमवार को 1.08% गिर कर 307.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 16 सितंबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!