शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

IREDA को सरकार से फंड जुटाने के लिए मंजूरी मिली

भारत सरकार की नवरत्न कंपनी IREDA यानी इंडिया रिन्युएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (Indian Renewable Energy Development Agency Limited) की क्यूआईपी (QIP) क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट के जरिए फंड जुटाने को मंजूरी दी है। कंपनी को यह मंजूरी विनिवेश विभाग यानी दीपम (DIPAM) से मिली है।

 कंपनी क्यूआईपी के जरिए 4500 करोड़ रुपये तक जुटाएगी। कंपनी को फंड जुटाने के लिए मंजूरी अल्टरनेटिव मैकेनिज्म के आधार पर दी गई है जो ऊच्च स्तरीय समिति की सिफारिश के बाद दी गई है। इसके साथ कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 7 फीसदी तक घट जाएगी। कंपनी में पूंजी डालने की यह प्रक्रिया एक या एक से दो चरणों में की जाएगी। इसके लिए अगस्त 2024 में बोर्ड से मंजूरी मिली थी। इसमें फंड जुटाने के लिए कई विकल्पों पर विचार किया गया था। इसमें एफपीओ (FPO) यानी फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर, राइट्स इश्यू या प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए हो सकता है। सरकार की कंपनी में 75 फीसदी हिस्सेदारी है। IREDA का शेयर 1.15% चढ़ कर 230.01 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 19 सितंबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!