शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी बोर्ड से क्षमता विस्तार पर 20,922 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी

थर्मल पावर का उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने क्षमता निवेश को मंजूरी मिली है। कंपनी के बोर्ड ने 20,922 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। कंपनी की सिपट और दार्लिपिली सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स के विस्तार पर निवेश की योजना है।

 19 सितंबर को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक बोर्ड से दो बड़े थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स पर निवेश को मंजूरी दी है। निवेश की यह रकम करीब 20,921.85 करोड़ रुपये है। आपको बता दें कि सिपट सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (स्टेज-III) छत्तीसगढ़ में है। इसका विस्तार 800 मेगा वाट 9790.87 करोड़ रुपये की लागत से बना है। इसके अलावा दार्लिपिली सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स के विस्तार पर 11,130.98 करोड़ रुपये निवेश की योजना है। यह सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट ओडिशा में स्थित है। इस प्रोजेक्ट का विस्तार भी 1x800 मेगा वाट है। आपको बता दें कि हाल ही में वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी की आय में 13.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं कंपनी के मुनाफे में 11% की वृद्धि देखने को मिली है।

(शेयर मंथन, 20 सितंबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!