शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल को अलग-अलग कारोबार के लिए 1003 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

आरपीजी ग्रुप की कंपनी केईसी इंटरनेशनल को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। रविवार को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी को अलग-अलग कारोबार के लिए 1003 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को रेलवे कारोबार को टनल वेंटिलेशन सिस्टम और इससे जुड़े कार्यों के लिए भारत में ऑर्डर मिला है।

 इसके अलावा भारत में स्टील प्लांट के लिए सिविल और मैकेनिकल से जुड़े कामों के लिए भी एक ऑर्डर मिला है। यही नहीं कंपनी के केबल कारोबार को कई तरह के केबल्स की सप्लाई के लिए भारत सहति विदेश से ऑर्डर मिला है। कंपनी को वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में अब तक करीब 12,300 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स जीत चुकी है। यह करीब 2024 में कंपनी को मिले कुल 18,102 करोड़ रुपये के ऑर्डर की तुलना में करीब 70 फीसदी है। इसके अलावा कंपनी ITD सीमेंटेशन में प्रोमोटर की हिस्सेदारी खरीदने की दौड़ में सबसे आगे रहने के कारण भी खबर में थी। कुल ऑर्डर्स में 70 फीसदी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार से जुड़ा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिमल केजरीवाल ने कहा कि कंपनी का रेलवे कारोबार लगातार मजबूत हो रहा और और खासकर तेजी से उभर रहे टनल वेंटिलेशन सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन रहा है। वहीं सिविल कारोबार में भी कंपनी के पोर्टफोलियो का विस्तार हुआ है। यही नहीं कंपनी ने अपने ग्राहकों की सूची में मेटल और माइनिंग सेगमेंट से जुड़ी एक कंपनी शामिल हुई है। कंपनी का शेयर 0.41% चढ़ कर 945.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 सितंबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!