शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावरग्रिड ने इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए बोली जीती

सरकारी कंपनी पावरग्रिड ने गुजरात में ट्रांसमिशन सिस्टम के लिए बोली जीती है। इस प्रोजेक्ट के तहत डायनैमिक रिएक्टिव कंपनसेशन सिस्टम (STATCOMs) लगाने की जिम्मेदारी कंपनी को मिली है।

 यह काम खावड़ा पुलिंग स्टेशन के साथ इससे सटे इलाकों में करना है। कंपनी की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के मुताबिक टैरिफ आधारित कंपीटिटिव बिडिंग (TBCB) के तहत बोली जीती है। यह बोली इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए जीती है। कंपनी को यह प्रोजेक्ट बूट यानी बीओओटी (BOOT) आधार पर मिला है। बीओओटी यानी बिल्ड, ओन, ऑपरेट और ट्रांसफर आधार पर मिला है। कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3.7% गिरावट के साथ 3412.2 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय 1.7% गिर कर 10,068 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कामकाजी मुनाफा 2.9% के नुकसान के साथ 8744 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का मार्जिन मामूली गिरावट के साथ 86.9% रहा था। कंपनी का शेयर 2.61% चढ़ कर 350.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 24 सितंबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख