शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी का MAHAPREIT के साथ रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए करार

थर्मल पावर उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी एनटीपीसी ने MAHAPREIT के साथ संयुक्त उपक्रम के गठन का ऐलान किया है। इस जेवी के गठन का मकसद रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट विकसित करना है। इस रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट की क्षमता 10 गीगा वाट प्रस्तावित है।

 26 सितंबर यानी गुरुवार को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी की सब्सिडियरी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड यानी एनजीईएल (NGEL) ने संयुक्त उपक्रम के गठन के लिए करार किया है। यह करार महात्मा फुले रिन्युएबल एनर्जी ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी लिमिटेड के साथ किया गया है। नए गठित संयुक्त उपक्रम का फोकस 10 गीगा वाट के रिन्युएबल एनर्जी पार्क और प्रोजेक्ट्स विकसित करने पर होगा। मुख्य रुप से इसका विकास महाराष्ट्र में किया जाएगा। हालाकि इसका दायरा महाराष्ट्र के अलावा दूसरे राज्यों में भी बढ़ाने पर सोचा जा सकता है। हाल ही में कंपनी की सब्सिडियरी ने आईपीओ के लिए अर्जी दी है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का गठन अप्रैल 2022 में हुआ था। कंपनी का शेयर 0.53% चढ़ कर 436.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!