शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूत घरेलू मांग से सितंबर में बजाज ऑटो की बिक्री 20% बढ़ी

दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माण करने वाली दिग्ज कंपनी ने सितंबर महीने के ऑटो बिक्री के आंकड़े मंगलवार को जारी किए हैं। कंपनी की कुल बिक्री में 20% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 कंपनी की कुल बिक्री 20% बढ़कर 4.69 लाख इकाई रही है। पिछले साल समान अवधि में कंपनी ने 3.92 लाख इकाई गाड़ियां बेची थी। घरेलू बिक्री में 23 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं घरेलू बिक्री 2.53 लाख इकाई से बढ़कर 3.11 लाख इकाई रही है। मोटरसाइकिल बिक्री 22% बढ़कर 4 लाख इकाई के स्तर पर पहुंच गई है। सितंबर में निर्यात 13% बढ़कर 1.57 लाख इकाई दर्ज हुआ है। वहीं कमर्शियल व्हीकल बिक्री 6% बढ़कर 69,042 इकाई दर्ज हुई है। दोपहिया वाहनों की बिक्री में 22 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। दोपहिया वाहनों की बिक्री 3.27 लाख इकाई से बढ़कर 4 लाख इकाई के स्तर पर पहुंच गई है। वहीं घरेलू स्तर पर दोपहिया वाहनों की बिक्री में 28 फीसदी की बढ़त देखी गई है। दोपहिया वाहनों की बिक्री 2.02 लाख इकाई से बढ़कर 2.59 लाख इकाई रही है। दोपहिया वाहनों का निर्यात 13 फीसदी से बढ़कर 1.41 लाख इकाई रही है। कंपनी का शेयर मंगलावर को 1.53 फीसदी गिर कर 12,157.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 03 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख