शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूसरी तिमाही में एचडीएफसी का ग्रॉस एडवांसेज 7%, जमा में 15.1% की बढ़ोतरी

निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंक एचडीएफसी (HDFC) ने दूसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। बैंक के ग्रॉस एडवांसेज में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ग्रॉस एडवांस 7 फीसदी बढ़कर 25.19 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यह रकम 23.54 लाख करोड़ रुपये थी।

 बैंक एडवांस अंडर मैनेजमेंट 2.3% बढ़कर 25.75 लाख करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी तिमाही में जमा में 15.1% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जमा 15.1% बढ़कर 25 लाख करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल इसी अवधि में जमा 21.73 लाख करोड़ रुपये था। वहीं जमा में तिमाही आधार पर वृद्धि 5.1 फीसदी बढ़कर 23.79 लाख करोड़ रुपये रही थी। दूसरी तिमाही में रिटेल लोन बढ़कर 33,800 करोड़ रुपये रहा है, वहीं कमर्शियल और ग्रामीण बैंकिंग लोन में 38000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछली तिमाही के मुकाबले कॉरपोरेट और दूसरे होलसेल लोन में 13300 करोड़ रुपये की कमी आई है। वहीं कासा यानी चालू खाता बचत खाता जमा(CASA) 8% बढ़कर 8.83 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं औसत CASA जमा 7.3% बढ़कर 8.08 लाख करोड़ रुपये हो गया है। HDFC बैंक का शेयर 1.23 फीसदी गिर कर 1,661.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 4 अक्टूबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!