शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का नेट एडवांसेज 13%, जमा 15% बढ़ा

इंडसइंड बैंक ने दूसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। 30 सितंबर तक बैंक के नेट एडवांसेज में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। नेट एडवांस 13 फीसदी बढ़कर 3.57 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यह रकम 3.15 लाख करोड़ रुपये थी।

 बैंक की ओर से एक्सचेंज को दई गई जानकारी के मुताबिक तिमाही आधार पर शुद्ध एडवांस 3 फीसदी से बढ़ा है। पिछले साल यह रकम 3.48 लाख करोड़ रुपये थी। दूसरी तिमाही में जमा में 15% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जमा 15% बढ़कर 4.13 लाख करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल इसी अवधि में जमा 3.60 लाख करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर बैंक के जमा में 4 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। यह 3.99 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 4.13 लाख करोड़ हो गया है। बैंक के कासा (CASA) यानी चालू खाता और बचत खाता में मामूली गिरावट देखने को मिली है। कासा रेश्यो 36.7 फीसदी से घटकर 35.9 फीसदी हो गया है। छोटे कारोबार और रिटेल जमा में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह 1.74 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.82 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा बैंक ने सुमंत कठपालिया को अगले 3 साल के लिए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। सुमंत कठपालिया का कार्यकाल 24 मार्च 2025से शुरू होगा जो 23 मार्च 2028 तक मान्य होगा। हालाकि भारतीय रिजर्व बैंक और शेयरधारकों की मंजूरी मिलना बाकी है। इंडसइंड बैंक का शेयर शुक्रवार को 0.35 फीसदी गिर कर 1382.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 5 अक्टूबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!