शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल बैंक का दूसरी तिमाही में जमा 16%, ग्रॉस एडवांसेज 19% बढ़ा

फेडरल बैंक ने दूसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। 30 सितंबर तक बैंक के नेट एडवांसेज में 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ग्रॉस एडवांस 19 फीसदी बढ़कर 2.33 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यह रकम 1.95 लाख करोड़ रुपये थी। एडवांसेज में बढ़ोतरी की वजह रिटेल क्रेडिट में 23 फीसदी का शानदार उछाल रहा है।

 4 अक्टूबर को बैंक की ओर से एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक जमा 16 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2.69 लाख करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल यह रकम 2.32 लाख करोड़ रुपये थी।वहीं ग्राहकों की ओर से जमा राशि में भी 16 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसमें इंटरबैंक और सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट शामिल नहीं है। यह रकम 2.19 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2.53 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बैंक के कासा (CASA) यानी चालू खाता और बचत खाता में जमा राशि में 11.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कासा रेश्यो 11.5 की फीसदी बढ़ोतरी देखी गई है। यह रकम 72,589 करोड़ रुपये से बढ़कर 80,923 करोड़ रुपये रहा है। होलसेल क्रेडिट बुक में 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है।

(शेयर मंथन, 5 अक्टूबर 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख