शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूसरी तिमाही में मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर की आय 13% बढ़ी

डायग्नोस्टिक लैब की मल्टीनेशनल चेन वाली कंपनी मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने दूसरी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। कंपनी की आय में 13 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बेहतर वॉल्यूम, प्रोडक्ट मिक्स और रियलाइजेशन से आय में बढ़त दिखी।

 टेस्ट वॉल्यूम में बढ़ोतरी से आय में बढ़ोतरी दिखी। बिजनेस टू कंज्यूमर सेगमेंट में आय सालाना आधार पर 20% से बढ़ी। ट्रूवेल्थ वेलनेस ऐंड बंडलिंग सेगमेंट में तेजी से वृद्धि देखने को मिली। मार्जिन में भी विस्तार देखने को मिला जिसकी वजह ऑपरेटिंग लेवरेज, लागत का बेहतर इस्तेमाल के साथ नेटवर्क विस्तार है। दूसरी तिमाही के अंत तक कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और साथ ही 180 करोड़ रुपये की नकदी भी मौजूद है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने 6 लैब के साथ 120 सेंटर जोड़े हैं। कंपनी का कारोबार पिछले साल के 650 शहरों से बढ़कर 700 शहर तक पहुंच गया।

आपको बता दें कि मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर को मेट्रोपोलिस लैब भी कहा जाता है। इसका गठन 1980 में सुशील कानूभाई शाह ने किया था। इसका मुख्यालय मुंबई में है। कंपनी 124 क्लिनिकल लैबोरेट्री के साथ 2400 कलेक्शन सेंटर का काम संभालती है। कंपनी का कारोबार 7 देशों में फैला हुआ जिसमें भारत के अलावा श्रीलंका, यूगांडा, जाम्बिया, केन्या, मॉरिशस और घाना शामिल है।

(शेयर मंथन, 6 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख