शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूसरी तिमाही में एचसीएल टेक का मुनाफा 0.5% गिरा, आय 2.9% बढ़ी

आईटी कंपनी एचसीएल टेक ( HCL Tech) ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 0.5% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 4257 करोड़ रुपये से घटकर 4235 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंसोलिडेटेड आधार पर आय में 2.9% की बढ़त देखी गई है।

 आय 28,057 करोड़ रुपये से बढ़कर 28,862 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी की डॉलर आय में 2.4% की बढ़ोतरी रही है। डॉलर आय 336.4 करोड़ से बढ़कर 344.5 करोड़ रही है। वहीं कंसो EBIT में 11.8% की बढ़ोतरी हुई है। EBIT 4795 करोड़ रुपये से बढ़कर 5362 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। मार्जिन 17.1% से बढ़कर 18.6% रहा। कंपनी की अन्य आय में 58.7% की गिरावट आई है। अन्य आय 1103 करोड़ रुपये से घटाकर 456 करोड़ रुपये रही है। कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिवेडेंड का ऐलान किया है। तिमाही आधार पर कॉन्सटेंट करेंसी आय में वृद्धि 1.6% रही है। आईटी और बिजनेस सर्विसेज रेवेन्यू में 1.8% की बढ़त रही है। एट्रिशन रेट में मामूली बढ़त देखने को मिली है। एट्रिशन रेट 12.8% से बढ़कर 12.9% रही है। वित्त वर्ष 2025 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस में मामूली बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ाकर 3.5-5% किया है। वहीं EBIT मार्जिन गाइडेंस 18-19% रखा है। दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में 780 की कमी आई है। कंपनी का शेयर BSE पर 0.77% बढ़ कर 1870.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख