शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुला विनयार्ड के ओन ब्रांड्स, वाइन टूरिज्म की आय रिकॉर्ड स्तर पर, आय में मामूली गिरावट

सुला विनयार्ड के ओन ब्रांड्स और वाइन टूरिज्म से आय रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। हालाकि कंपनी की आय में मामूली गिरावट देखी गई है। सुला विनयार्ड की ओर से एक्सचेंज को 11 अक्टूबर को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी की आय अब तक के सबसे ऊच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

 वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में ओन ब्रांड्स और वाइन टूरिज्म की आय रिकॉर्ड स्तर पर रही है। इसके लिए इलाइट और प्रीमियम पोर्टफोलियो का योगदान मुख्य रुप से है। आय में 1.3% की गिरावट देखी गई है। आय 143.7 करोड़ रुपये से घटकर 141.8 करोड़ रुपये रह गई है। ओन ब्रांड्स से आय में 0.3% की मामूली बढ़त दिखी है। यह 126.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 127.2 करोड़ रुपये हो गया है। यह हाई वैल्यू सेगमेंट कंपनी की आय में 80 फीसदी योगदान है। पिछले साल यह योगदान 74 फीसदी था। तेलंगाना में इसकी मांग जबरदस्त दिखी है। कंपनी के लिए तेलंगाना तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है। वहीं बिक्री में दहाई अंकों की वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी को कर्नाटक और दिल्ली में पॉलिसी स्तर पर सुधार होने की उम्मीद है। औसत तौर पर हर अतिथि की ओर से खर्च में बढ़ोतरी 9 फीसदी की देखी गई है। साथ ही ऑक्यूपेंसी रेट में भी सुधार दिखा है। यह पिछले साल के 66 फीसदी से बढ़कर 74 फीसदी तक पहुंच गया है।

(शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!