शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईआई इंडस्ट्रीज का मुनाफा 10.3 फीसदी बढ़ा, 2000 करोड़ रुपया जुटाने को बोर्ड मंजूरी

केबल का उत्पादन करने वाली कंपनी केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Ind) ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 10.3 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी का मुनाफा 140.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 154.8 करोड़ रुपये हो गया है।

 कंपनी की आय में 17.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी की आय 1945 करोड़ रुपये से बढ़कर 2279.6 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 9.1 फीसदी की बढ़त देखी है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 202.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 220.5 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मार्जिन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। मार्जिन 10.4 फीसदी से घटकर 9.7 फीसदी के स्तर पर आ गया है। कंपनी के पास 3847 करोड़ रुपये का लंबित ऑर्डरबुक है।

वहीं बोर्ड ने 2000 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने को मंजूरी दी है। कंपनी यह फंड क्यूआईपी (QIP) यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए जुटाएगी। फंड जुटाने के प्रस्ताव को शेयरधारकों से मंजूरी मिलना बाकी है। कंपनी इक्विटी शेयर या दूसरे माध्यम से फंड जुटाएगी। कंपनी का शेयर 2.43% चढ़ कर 4690.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख