शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी लाइफ का दूसरी तिमाही में मुनाफा 14.8 फीसदी बढ़ा, एपीई 26.7% बढ़ा

लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 14.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 377 करोड़ रुपये से बढ़कर 433 करोड़ रुपये हो गया है।

 कंपनी के नेट प्रीमियम इनकम में 12 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी का नेट प्रीमियम इनकम 14,756 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,570 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के कुल एपीई में 26.7% की वृद्धि दर्ज हुई है। कंपनी का कुल एपीई (APE) 3045 करोड़ रुपये से बढ़कर 3858 करोड़ रुपये रहा है। रिटेल एपीई 2596 करोड़ रुपये से बढ़कर 3397 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के वीएनबी में 17 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। कंपनी के वीएनबी (VNB) यानी वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस 801 करोड़ रुपये से बढ़कर 938 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। कंपनी का वीएनबी मार्जिन 24.3% से बढ़कर 26.3% के स्तर पर रह गया है। कंपनी के न्यू बिजनेस प्रीमियम में 14 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। न्यू बिजनेस प्रीमियम 7101 करोड़ रुपये से बढ़कर 8097 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के व्यक्तिगत एपीई में 31 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है और यह वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 5864 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह नए पॉलिसी की बिक्री में 22 फीसदी की बढ़ोतरी के कारण संभव हो सका है। सॉल्वेंसी रेश्यो 194% से घटकर 181% के स्तर पर आ गया है। दूसरी तिमाही में एसेट अंजडर मैनेजमेंट यानी एयूएम (AUM) 23% बढ़कर 3.25 लाख करोड़ रुपये रहा है। एचडीएफसी लाइफ का शेयर 3.56 फीसदी गिर कर 714.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2024)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!