शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दूसरी तिमाही में एंजल वन ने पेश किए शानदार नतीजे, मुनाफा 39%, आय 44.4% बढ़ी

ब्रोकिंग कंपनी एंजल वन ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 39% का शानदार उछाल देखा गया है। मुनाफा 304.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 423.4 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 44.4% की बढ़ोतरी देखी गई है।

 आय 1049.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1515 करोड़ रुपये हो गई है। कामकाजी मुनाफे में 51% का जबरदस्त उछाल देखा गया है। कामकाजी मुनाफा 445 करोड़ रुपये से बढ़कर 672 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। मार्जिन 42.4% से बढ़कर 44.4% हो गया है। कंपनी ने दूसरी तिमाही में 30 लाख नए ग्राहक जोड़े। तिमाही आधार पर ग्राहकों को जोड़ने की दर में 15.9% की वृद्धि दिखी। वहीं ग्राहकों की कुल संख्या 11.2% बढ़ोतरी के साथ 2.75 करोड़ तक पहुंच गई है। कंपनी का मौजूदा मार्केट हिस्सेदारी 15.7% है। दूसरी तिमाही में घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 14.02% से घटकर 12.73% रह गई है। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 15.36% से घटकर 12.27% रह गई है। एंजेल वन का शेयर 0.36% चढ़ कर 3236 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख