शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का पहली तिमाही में मुनाफा 44% बढ़ा, एनआईआई में 15% की बढ़ोतरी

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में दूसरी तिमाही में 44% की बढ़त देखने को मिली है। मुनाफा 920 करोड़ रुपये से बढ़कर 1327 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई में 15% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। एनआईआई 2432 करोड़ रुपये से बढ़कर 2807 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का प्रोविजन सालाना आधार पर 597 करोड़ रुपये से बढ़कर 598 करोड़ रुपये हो गया है, वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन 586 करोड़ रुपये से बढ़कर 598 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की अन्य आय 19% बढ़कर 792 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का सकल एनपीए तिमाही आधार पर (NPA) 1.85% से घटकर 1.84% हो गया है। वहीं शुद्ध एनपीए बिना बदलाव के 0.20% पर बरकरार है। पिछले हफ्ते बैंक की ओर से जारी अपडेट में जानकारी दी थी कि कुल डिपॉजिट 15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2.76 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 0.44% चढ़ कर 54.56 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!