शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलटीआई माइंडट्री का दूसरी तिमाही में मुनाफा 10.3%, आय 3.2% बढ़ी

आईटी कंपनी एलटीआई माइंडट्री ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में कंसोलिडेटेड आधार पर 10.3% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 1134 करोड़ रुपये से बढ़कर 1251 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी की आय में 3.2% की हल्की बढ़त देखी गई है। आय 9143 करोड़ रुपये से बढ़कर 9433 करोड़ हो गई है।

 वहीं डॉलर आय में 2.8% की बढ़त देखी गई है। डॉलर आय 109.62 करोड़ से बढ़कर 112.66 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं EBIT में 6.3% की वृद्धि देखी गई है। EBIT 1371.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1458.3 करोड़ रुपये हो गई है। मार्जिन मामूली बढ़त के साथ 15% से बढ़कर 15.5% रहा है। कंपनी ने 20 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। सीसी (कॉन्स्टेंट करेंसी) आधार पर वृद्धि तिमाही आधार पर 2.3% रही है। एट्रिशन रेट में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। यह 14.4% से बढ़कर 14.5% रहा है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने 2504 नए कर्मचारियों की भर्ती की है। दूसरी तिमाही में बीएफएसआई सेगमेंट में वृद्धि 4%, टेक मीडिया और कम्युनिकेशन सेगमेंट में 1.90%, मैन्युफैक्चरिंग में 0.70%, कंज्यूमर कारोबार में 2.60% और हेल्थकेयर, लाइफ ऐंड पब्लिक सेगमेंट में 5.90% की बढ़त रही है। वहीं क्षेत्रवार वृद्धि का आंकड़ा देखें तो उत्तरी अमेरिका में वृद्धि तिमाही आधार पर 2.60% रही, वहीं यूरोप 2.2% और बाकी विश्व के देशों में 4.40% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का शेयर 6.30% गिरकर 5,991.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख