शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओबेरॉय रियल्टी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 29%, आय 8.5% बढ़ी

रियल्टी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओबेरॉय रियल्टी ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 29% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 457 करोड़ रुपये से बढ़कर 589 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं कंपनी की आय में 8.5% की बढ़त दिखी है। आय 1217 करोड़ रुपये से बढ़कर 1320 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 28% का जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कामकाजी मुनाफा 638 करोड़ रुपये से बढ़कर 814 करोड़ रुपये रहा है। ऑपरेशनल मोर्चे पर कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कंपनी का मार्जिन दूसरी तिमाही में 52.4% से बढ़कर 61.7% दर्ज हुआ है। दूसरी तिमाही में कंपनी का बुकिंग वैल्यू 1442 करोड़ रुपये रहा है। सेल्स बुकिंग में सालाना आधार पर 49% तो तिमाही आधार पर 35% की बढ़ोतरी दिखी है। कलेक्शन में 20% की तिमाही बढ़त रही है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ठाणे के पोखरण रोड-2 में एक नया प्रोजेक्ट बाजार में उतारने का ऐलान किया था। प्रोजेक्ट के ऐलान के तीन दिनों के भीतर ही ग्रॉस बुकिंग 1348 करोड़ रुपये रही है। नतीजों के बाद मॉर्गन स्टैनली ने इक्वलवेट की राय बरकरार रखी है और 1900 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। कंपनी का शेयर 3.32% चढ़ कर 1995.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2024)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख